कनाडा अस्थायी निवासी वीजा (TRV) क्या है? 

कनाडा अस्थायी निवासी वीजा (TRV) क्या है? 

कनाडा अस्थायी निवासी वीजा (TRV), कनाडा में नौकरी या अध्ययन प्रस्ताव या कनाडा में किसी वजह से जाने की अनुमति देता है। इस वीजा के माध्यम से आप कनाडा में छह महीने से दस साल तक रह सकते हैं। जो आपके देश में जाने के कारणों पर डिपेंड करता है। अगर आप इस वीजा के जरिए कनाडा में प्रवास करने पर विचार कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं। इस ब्लाॅग में कनाडा के अस्थायी वीजा के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों का हम विस्तार से जिक्र करेंगे। 

वहीं, अगर आप स्थायी तौर पर कनाडा में बसना चाहते हैं तो इस लिंक Canada PR पर क्लिक करके यहां से सारी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं। 


जरुर पढ़ें: कनाडा एक्सप्रेस एंट्री आपके लिए क्यों है महत्वपूर्ण

चलिए जानते है कनाडा अस्थायी निवासी वीजा के बारे में विस्तार से 

1. कनाडा का अस्थायी निवासी वीजा (TRV) क्या है? 

कनाडा के अस्थायी वीजा, जिसे पूरी तरह से अस्थायी निवासी वीजा (TRV) या वीजिटर वीजा के रूप में जाना जाता है। ये कनाडा का एक आधिकारिक आप्रवासन (Official Immigration) दस्तावेज है। आपको बता दें, अस्थायी निवासी वीजा एक वीजा अधिकारी जारी करता है और इसे सीधे आपके पासपोर्ट के अंदर रखता है। दरअसल, इस दस्तावेज से पता चलता है कि, आपने अस्थायी निवासी के रूप में कनाडा में प्रवेश के लिए मानदंडों को सही तरीके से पूरा किया है।

2. कनाडा में अस्थायी निवासी वीजा (TRV) के कितने प्रकार है? 

कनाडा में अस्थायी निवासी वीजा (TRV) के दो प्रकार है: 

  • सिंगल एंट्री वीजा: इसका मतलब यह हुआ कि, यदि आप छह महीने की समाप्ति से पहले कनाडा से बाहर यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको कनाडा में फिर से प्रवेश पाने के लिए दूसरे वीजिटर वीजा के लिए अप्लाई करना होगा। आपको इससे छूट तभी मिलती है, जब आप संयुक्त राज्य या सेंट पियरे और मिकेलॉन की यात्रा करते हैं। 
  • एकाधिक प्रवेश वीजा (Multiple Entry Visa): मल्टीपल एंट्री वीजा आपको एक बार में छह महीने और जितनी बार चाहें कनाडा की यात्रा करने की अनुमति प्रदान करता है। एकाधिक प्रवेश वीजा आपके पासपोर्ट की समय सीमा समाप्त होने से पहले 10 साल या एक महीने तक के लिए वैध हो सकता है, जो इस पर डिपेंड करता है कि, पहले क्या होता है।

Download Free Immigration and PR Guide PDF

3. कनाडा के अस्थायी वीजा के लिए अप्लाई करने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है? 

कनाडा अस्थायी निवास वीजा के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास जरुरी दस्तावेज होना अनिवार्य है। 

  • आपके पास जन्म प्रमाणपत्र (birth certificate) होना जरुरी है। 
  • साथ ही आपके पास एक वैध पासपोर्ट भी होना अनिवार्य है। 
  • 2 पासपोर्ट आकार के फोटो भी होनी चाहिए। 
  • अपने देश से संबंध साबित करने के लिए official document होने चाहिए। 
  • कनाडा में अपने रिश्तेदारों से invitation letter या शपथ पत्र होना चाहिए।
  • आपके पास मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी होना जरुरी है। 
  • आपके वापस आने का दस्तावेज या यात्रा कार्यक्रम की एक फोटोकॉपी (वापसी टिकट) होनी चाहिए। 
  • आपके पास बैंक विवरण (Bank Statement) होना बेहद जरुरी है। 
  • स्थानीय वीजा कार्यालय द्वारा मांगे गए अतिरिक्त दस्तावेज भी देना बेहद जरुरी है। 

4. कनाडा अस्थायी निवासी वीजा के लिए अन्य पात्रता आवश्यकताएं क्या है? 

कनाडा अस्थायी निवासी वीजा के लिए अन्य पात्रता आवश्यकताएं नीचे दी गई है: 

  • कनाडा में काम करने या स्टडी करने का कोई इरादा नहीं है, जब तक कि आपके पास ऐसा करने का प्राधिकरण (authority) न हो।
  • एक वीजा अधिकारी को संतुष्ट करें कि, आपका वीजा समाप्त होने के बाद आप कनाडा से अपने देश वापस लौंट जाएंगे। 
  • कनाडा की सुरक्षा को कोई खतरा पैदा न हो। 
  • आपको बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड के कानून का पूरी तरह से पालन करना होगा। 


और पढ़ें: कनाडा एक्सप्रेस एंट्री आपके लिए क्यों है महत्वपूर्ण

अधिक जानकारी के लिए फाॅर्म भरें:

    Download Free Canada PR Guide








    Shruti Suman

    Shruti Suman

    Articles: 116

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *