कनाडा की पढ़ाई फायदेमंद है, क्या है इसके पीछे की वजह?

कनाडा-की-पढ़ाई-फायदेमंद-क्या-है-इसके-पीछे-की-वजह

आप कनाडा में पढ़ाई करके अपार सफलता पा सकते हैं | आज के समय में जो कनाडा में है वह और कहीं नहीं है | आपको बता दें, कनाडा की पढ़ाई फायदेमंद है | इसलिए इस समय भारतीय मूल के लोगों के लिए कनाडा जैसे अच्छे मुल्क में पढ़ने का एक बहुत ही सुनहरा अवसर है | जिसके चलते वीजा बहुत आसानी से मिल सकता है | बशर्ते सही रास्ता लिया जाए |

दरअसल भारत से लोग विदेश जाते हैं अच्छी शिक्षा के लिए अधिक पैसे कमाने के लिए और स्थायी नागरिक बनने के लिए इन सब के लिए पूरे विश्व में कनाडा सबसे अच्छा देश है | यहीं नहीं, कनाडा जाने का सबसे सही रास्ता उच्च शिक्षा है | आपको बता दें, कनाडा को सबसे फेमस कंट्री कहा गया है | 

इसे पढ़ें: जानिए 2023 में भारत से कनाडा में कैसे लें नौकरी ?

चलिए चानते हैं कनाडा की पढ़ाई फायदेमंद क्यों है? 

1. ज्यादा महंगा पढ़ाई नहीं है 

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे विकसित देशों के मुकाबले कनाडा में पढ़ना और रहना बहुत सस्ता है | यहीं नही, कनाडा में अगर किसी को अस्पताल में इलाज करवाना पड़ता है तो इसका खर्च बहुत ही कम हैं | वहां की सरकार का प्रयास है कि सभी नागरिकों की सेहत ठीक रहें | आपको बता दें, आप 2 लाख रुपये देकर भी पढ़ाई के लिए कनाडा जा सकते हैं | 

2. स्कॉलरशिप

कनाडा में पढ़ने के लिए बहुत से विख्यात विश्वविद्यालय और पाठ्यक्रम तो हैं ही साथ ही में योग्य छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति भी मिल रही है | अच्छे स्टूडेंट्स के लिए कनाडा के सरकारी काॅलेज में पढ़ना भारत के चुनिंदा काॅलेजों से भी सस्ता है | अधिकांश स्काॅलरशिप के लिए प्राथमिक मानदंड एक अच्छा अकादमिक स्कोर है |

हालांकि, यह आपके चुने हुए गंतव्य, विषय और स्तर जैसे कारकों पर भी डिपेंड करता है | कुछ स्काॅलरशिप में एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज और वालंटियरिंग जैसे कारकों का भी लाभ उठाने के लिए उपयोग किया जा सकता है |

3. पढ़ते हुए पैसे कमाने का मौका 

अपनी पढ़ाई की रकम का भुगतान करने के लिए छात्र अंशकालिक काम भी कर सकते हैं | अगर स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में ठीक अंक लाये तो उन्हें कार्य अनुमति भी मिल सकती है | जिसके चलते वह अपना रहने-सहने का खर्चा आसानी से निकाल सकते हैं | 

4. शांत वातावरण 

अब इंडिया में पहले जैसा वातावरण नहीं रहा | बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों के कटने के कारण गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई है | लोगों में कैंसर बढ़ गया है और नई-नई बीमारियां फैलने लगी हैं | कनाडा में बर्फ भी पड़ती है, बारिश भी होती है, वसंत भी है और थोड़ी बहुत गर्मी भी है | 

5. बहुसंस्कृति समिति 

एक गावं का भला मानस, वहां रहकर वहीं का होकर रह जाता है | यदि उसे कोई बड़ा काम करना है तो उसे अपने गांव से निकलना ही होगा | 150 से अधिक देशों के नागरिक कनाडा में निवास करते हैं | उनके साथ रह के, बोल के, मिल के इंसान बहुत कुछ सीख जाता है | भारत के लोगों का वहां विशेष सम्मान है | कनाडा का रक्षा मंत्री सिख है और पंजाबी वहां की एक आधिकारिक भाषा भी है | 

6. मानवाधिकार

आपने कभी सुना कि कनाडा में किसी भारतीय पर जातिवाद हमला हुआ हो | सिर्फ इस बात के लिए की वह एक भारतीय था | नहीं ना आज तक ऐसी एक भी घटना सामने नहीं आई है | कनाडा एक धर्म निरपेक्ष देश है जो एक-एक नागरिक के जीवन को महत्व देता है |

उनकी सरकार का मानना है कि सभी नागरिक एक समान हैं | सभी को उत्कृष्ट जीवन जीने का सामान्य अधिकार है | वहां कोई अमीर व्यक्ति, एक गरीब के साथ भेद-भाव नहीं कर सकता है | अगर करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है | 

7. मजबूत अर्थव्यवस्था

बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्होंने पढ़ाई पर लाखों रुपये खर्च कर दिए पर उसका फायदा नहीं हुआ | क्योंकि वह बेरोजगार होकर घर पर बैठ गए हैं | इसका मुख्य कारण यह था कि जहां से उन्होंने पढ़ाई की, वहां पर नौकरियां थी ही नहीं | आप पढ़ाई कहीं से भी करें लेकिन इसका फायदा तभी है जब आपको अच्छे पैसे वाली नौकरी मिलती है |

कनाडा की अर्थव्यवस्था बहुत मजबूत है | वहां हर प्रकार की कंपनियां हैं | जीवन स्तर भी बहुत ही उच्च है और मेहनती लोगों को सफल होने के लिए बढ़ावा दिया जाता है | कनाडा को परिश्रमी लोगों की आवश्यकता है और वह ऐसे लोगों को अपने पास बुला रहे हैं | 

8. स्थायी होना आसान है 

आप कनाडा में पढ़ाई करने के बाद 3-4 साल में ही कनाडा के स्थायी निवासी बन सकते हैं | कुछ देशों में लोगों को 12-15 साल लग जाते हैं | पक्का बनने में और कुछ लोग नकली विवाह केवल इसलिए करवाते हैं ताकि पक्के बन सकें | कनाडा में स्थायी होने के लिए आपको इन सब झमेलों में पढ़ने की आवश्यकता नहीं है | आप सही रास्ते से कनाडा जाइये, खूब परिश्रम कीजिये, एक अच्छे नागरिक बन कर रहिये और आपको स्थायी होने से कोई नहीं रोक सकता है |  


Shruti Suman

Shruti Suman

Articles: 116

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *