NOC Code Canada: एनओसी कोड क्या है और क्या है इसका रोल? 

NOC Code Canada: एनओसी कोड क्या है और क्या है इसका रोल? 

एनओसी (NOC Code Canada) एक ऐसा प्रमाणपत्र है, जो कि किसी संस्थान, कंपनी और संगठन से जुड़े होने पर आपके व्यवहार के बारे में ये सत्यापित (verify) करता है कि, उस संस्थान, कंपनी एवं संगठन में रहते हुए या काम करते हुए आपका व्यवहार कैसा था। साथ ही ये भी कि, किसी समस्या और अन्य किसी ऐसी चीज से आपका सम्बन्ध था या नहीं जो कि नियमों के उल्लंघन में हो। NOC मतलब “नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट” जिसे हिंदी में “अनापत्ति प्रमाण पत्र” कहते है। एनओसी एक ऐसा प्रमाण पत्र है जो आपको किसी भी गलत काम को करने या किसी भी गलत रास्ते पर जाने से अवश्य रोकता है। 

यहीं नहीं, अगर आप कनाडा में कुछ दिनों के लिए जाना चाहते हैं तो सारी जानकारी यहां से Documents Required for Canada Tourist Visa प्राप्त करें। 


इसे पढ़ें: कनाडा वीजा (Canada Visa) कितने प्रकार के होते है, किस वीजा की आपको जरुरत है?

चलिए जानते हैं NOC Code Canada के बारे में विस्तार से 

1. एनओसी (NOC) क्या है? 

पांच अंकों का राष्ट्रीय व्यावसायिक वर्गीकरण, या एनओसी, कोड कनाडा के सरकार द्वारा विकसित एक डेटाबेस है। जो देश में सभी व्यवसायों को वर्गीकृत (classify) करता है। ये कोड कनाडा में मौजूद सभी नौकरियों को एक व्यवस्थित वर्गीकरण के लिए निर्धारित करते हैं। जो श्रम बाजार के लिए डेटा को व्यवस्थित करने, ट्रैक करने, इकट्ठा करने, विश्लेषण (analysis) करने और प्रसारित करने में मदद करता है। एक महत्वाकांक्षी उम्मीदवार (ambitious candidate) के रूप में, यह डेटा आपको श्रम बाजार (labour market) प्रावधानों से अवगत कराता है। 

2. एनओसी (NOC) के कितने प्रकार है?

एनओसी (NOC) कोड के प्रकार नीचे निम्नलिखित हैं: 

  • एनओसी किसी कोर्स को शुरू करने या छोड़ने के लिए लिखा जाता है। 
  • एनओसी अनुभव प्रमाणपत्र के लिए भी लिखा जाता है। 
  • एनओसी किसी इवेंट के लिए लिखा जाता है। 
  • एनओसी बैंक लोन, कार फाइनेंस के लिए होता है। 
  • एनओसी प्रॉपर्टी की लेनदेन या स्थानांतरण के लिए भी होता है। 
  • एनओसी जॉब छोड़ने के लिए होता है। 
  • एनओसी वीजा अप्लाई करने के लिए बहुत आवश्यक है। 

3. एनओसी कैसे लिखा जाता है? 

एनओसी लिखने के लिए आपको कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना होता हैं। क्योंकि ये एक कानूनी दस्तावेज है। इसलिए इसको समझना आवश्यक है कि, एनओसी कैसे लिखा जाता है। 

  • उस व्यक्ति का नाम होना चाहिए जिसके पक्ष में ये लिखा जाएगा। 
  • साथ ही उस व्यक्ति का नाम होना चाहिए, जो इसे जारी करेगा।
  • व्यक्ति का पता और जारी करने वाले संस्थान का नाम भी अवश्य होना चाहिए। 
  • तिथि (date) जिसमें ये जारी किया जाएगा।
  • कैंडिडेट का ऑफिशियल हस्ताक्षर (official signature) होना चाहिए। 
  • जिस संगठन या संस्थान के NOC की आपको जरुरत है उस संगठन या संस्थान के आधिकारिक (official) लेटर पैड पर आपका एनओसी लिखा होना चाहिए।
  •  यदि इसके भाषा की बात की जाए तो ये सरल यानी आसानी से समझ में आने वाला होना चाहिए। 

4. एनओसी से होने वाले फायदे क्या-क्या है? 

एनओसी से होने वाले फायदे नीचे निम्नलिखित हैं:

  • ये आपके अच्छा व्यवहार का प्रूफ होगा जिसके साथ आप बता पाएंगे कि, आपका रिकाॅर्ड कैसा है। 
  • एनओसी आपके लिए उन परिस्थितियों में सबूत देने की भूमिका निभाता है, जब आप किसी समस्या में या फिर विवाद में फंस सकते हैं। 
  • एनओसी एक ऐसा डाॅक्यूमेंट है जिसकी सरकारी और गैरसरकारी दोनों ही प्रकार के क्षेत्रों में आवश्यकता होती है। 
  • NOC बैंक के स्टेटमेंट के रूप में भी आपके लिए सबूत का काम करेगा कि, यदि आपने लोन लिया है तो उसका भुगतान किया है या नहीं किया है। 
  • एनओसी आपको जमीन स्थानांतरण में भी खूब सहायता करेगा।
  • किसी भी आरोप या विपत्ति के समय आप इसका इस्तेमाल करके कोर्ट में अपना पक्ष रख सकते है।

5. कनाडा में इन-डिमांड NOC Code 

कनाडा में नीचे दिए गए एनओसी कोड का ज्यादा डिमांड हैं: 

  • वित्तीय लेखा परीक्षक और लेखाकार – 11100
  • अन्य वित्तीय अधिकारी – 11109
  • नागरिक अभियंता – 21300
  • मानव संसाधन प्रबंधक – 10011
  • विधायकों – 00010
  • वरिष्ठ प्रबंधक (वित्तीय, संचार और अन्य व्यावसायिक सेवाएं) – 00012
  • वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक और सामुदायिक सेवाएं, और सदस्यता संगठन) – 00013
  • वरिष्ठ प्रबंधक (व्यापार, प्रसारण और अन्य सेवाएं) – 00014

सारांश: कनाडा एनोसी कोड (NOC Code) कनाडा में नौकरी चाहने वाले इच्छुक लोगों के लिए आसानी से अच्छी नौकरी खोजने के लिए एक नेविगेटर का काम करता हैं। एनओसी कोड कनाडा की मदद से, कैंडिडेट उस मुख्य नौकरी की भूमिका, पात्रता और शैक्षणिक आवश्यकताओं जैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह एक डेटाबेस की तरह है जो कनाडाई नौकरी बाजार को easy बनाने में काफी सहायता करता है।


और पढ़ें: (Short term courses in Canada) कनाडा में कितने शॉर्ट टर्म कोर्सेज है ?

1. क्या एनओसी बहुत आवश्यक है? 

आपको बता दें, एनओसी एक ऐसा प्रमाणपत्र है जो हर प्रकार के संभावित विवादों में आपके लिए सबूत बनने का काम करता है, इसीलिए एनओसी अति आवश्यक है।

2. NOC का फुल फाॅर्म क्या है? 

NOC की फुल फॉर्म “NO Objection Certificate” है जिसका हिंदी अनुवाद “अनापत्ति प्रमाण पत्र” होता है।

3. एनओसी की मान्यता कब तक रहती है? 

एक बार जारी होने के बाद एनओसी ज्यादा से ज्यादा 6 महीने तक वैध रहता है। 

Shruti Suman

Shruti Suman

Articles: 116

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *