IELTS क्या है: इसके बिना क्यों नहीं जा सकते हैं विदेश?

विदेश में एजुकेशन के साथ हाई प्रोफाइल जॉब्स भी है। जिसके लिए IELTS एग्जाम देना महत्वपूर्ण है। ये एग्जाम आपके अंग्रेजी भाषा का प्रमाण देता है, कि आप इंग्लिश में बोलने, पढ़ने, लिखने और सुनने में सक्षम हैं। इस परीक्षा को अलग-अलग क्रम में बांटा गया है। इस ब्लॉग में IELTS क्या है, और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है। इससे जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। 

IELTS क्या है?

IELTS अंतरराष्ट्रीय स्तर की अंग्रेजी भाषा परीक्षा है। ये परीक्षा उन युवाओं के लिए है, जो विदेश जाकर पढ़ाई और नौकरी करना चाहते हैं। IELTS का फुल फॉर्म (International English Language Testing System) होता है। इन परीक्षा को चार भागो में बांटा गया है। जैसे की:

  • सुनना
  • बोलना
  • पढ़ना 
  • लिखना

इस एग्जाम की स्थापना 1989 में की गई थी। जिसे तीन संस्थाओं द्वारा आयोजित किया गया है। जिनके नाम हैं:

  • IDP: IELTS Australia
  • Cambridge Assessment English
  • British Council

वहीं भारत में IELTS का आयोजन IDP: IELTS Australia के माध्यम से किया जाता है। जहां आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीचे IELTS क्या है और कितने प्रकार के होते हैं, इसकी जानकारी दी गई है। 

IELTS के प्रकार 

आईईएलटीएस एग्जाम दो प्रकार के होते हैं, पहला अकादमिक और दूसरा जनरल पर्पस के लिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। 

  • अकादमिक: यदि आप किसी देश में पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको अकादमिक IELTS एग्जाम देना होगा। 
  • जनरल पर्पस: अगर आपको किसी देश का PR चाहिए या वर्क वीजा चाहिए, तो आपको IELTS जनरल पर्पस एग्जाम देना होगा। 

आपको अपने जरूरतों के आधार पर IELTS टेस्ट देना होगा। तभी आप विदेश में अध्ययन और नौकरी के लिए जा सकते हैं। 

परीक्षा की अवधि 

आपको IELTS एग्जाम के लिए 2 घंटे और 45 मिनट का समय दिया जाएगा। ये एग्जाम हर साल 48 बार आयोजित किया जाता है। यानि IELTS एग्जाम महीने में 4 बार होती है। 

हालांकि, IELTS एग्जाम की डेट ज्यादातर गुरुवार और शनिवार को ही आयोजित की जाती है। इस एग्जाम में सबसे अच्छी बात ये है, कि आप अपने सुविधानुसार परीक्षा की तारीख तय कर सकते हैं। नीचे दी गई सूची में आप परीक्षाओं की अवधि को विस्तार से समझ पाएंगे। 

IELTS फीस 

आईईएलटीएस टेस्ट फीस 17,000 है। वहीं UKVI (UK Visas and Immigration) और Life Skills के लिए IELTS की फीस अलग होती है। आप इस फीस का भुगतान कई तरीकों से कर सकते हैं। जैसे की:

  • डेबिट कार्ड 
  • क्रेडिट कार्ड 
  • नेट बैंकिंग

इन सभी माध्यम से आप अपना फीस जमा कर सकते हैं। 

योग्यता 

IELTS क्या है, इसकी जनकारी आपको मिल गई है। लेकिन इस एग्जाम के लिए कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए, इसकी जानकारी आपको यहां मिलेगी। 

  • IELTS एग्जाम देने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना चाहिए। 
  • आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। 
  • IELTS एग्जाम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की जरूरत नहीं होती है। 
  • आपकी अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। 

आप जिस भी संस्थान में अध्ययन या नौकरी के लिए जाना चाहते हैं, वहां के निर्धारित योग्यता की जानकारी प्राप्त कर लें। 

IELTS स्कोर 

विदेश में उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए IELTS Band Score की जरूरत होती है। जो 0 से लेकर 9 अंक की होती है। वहीं, सभी देशों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं। नीचे दिए गए टेबल में स्कोर और छात्रों के स्कोर लेवल की जानकारी दी गई है। जैसे की:

सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 

यहां आपको IELTS Syllabus में पढ़े जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलेगी। जैसे की:

  • सुनना
  • बोलना
  • लिखना
  • पढ़ना 

1. IELTS लिसनिंग टेस्ट 

IELTS लिसनिंग सेक्शन चार भागो में अलग-अलग बांटा गया है। जिसमें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई जाती है। उस रिकॉर्डिंग में युवाओं को सोशल नीड्स के बारे सुनाया जाता है। इसके अलावा अन्य दो क्लिप शिक्षा पर आधारित होती है। 

आपको ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक ग्रुप डिस्कशन की आवाज आएगी, या फिर किसी एक व्यक्ति की आवाज सुनाई देगी। इन ऑडियो रिकॉर्डिंग को ध्यान से सुने, क्योंकि इससे जुड़े कुछ सवाल आपसे पूछे जाएंगे। जैसे की:

  • 1. ऑडियो रिकॉर्डिंग : आप सोसाइटी को किस तरह देखते हैं। 
  • 2. ऑडियो रिकॉर्डिंग : आपको सामाजिक मुद्दों पर कुछ महत्वपूर्ण बातें बतानी होगी। 
  • 3. ऑडियो रिकॉर्डिंग : आपको शिक्षा से जुड़े मुद्दों के बारे में बात-चीत करनी होगी। 
  • 4. ऑडियो रिकॉर्डिंग : अंत में किसी विशेष अकादमिक विषय पर मोनोलॉग देना पड़ेगा। 

2. IELTS स्पीकिंग टेस्ट 

IELTS स्पीकिंग टेस्ट 11 से 14 मिनट का होता है। यहां आपके जनरल कम्युनिकेशन स्किल्स को परखा जाएगा। जिसमें आपके अंग्रेजी बोलने के तरीकों के बारे में जाना जाएगा। वहीं इस टेस्ट में 3 स्टेप्स हैं, जैसे की:

  1. युवाओं को अपने बारे में, परिवार के बारे में और अपने शिक्षा से जुड़ी जानकारी देनी होगी। जिसके लिए 4 से 5 मिनट का समय दिया जाएगा। 
  2. दूसरे टेस्ट में आपको एक फ्लैशकार्ड दिया जाएगा। जिसमें किसी एक टॉपिक का नाम दिया होगा। आपको उस टॉपिक को तैयार करने का कुछ समय दिया जायेगा। जिसपर आपको कम से कम 3 मिनट बोलना होगा। 
  3. आपसे भाग 2 में विषय से संबंधित और कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न आपको अधिक Abstract इश्यूज और विचारों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा। 

3. IELTS राइटिंग टेस्ट 

आपको IELTS राइटिंग टेस्ट में 60 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें आपको एक निबंध लिखना होगा। जिसके आधार पर आपको मार्क्स दिए जाएंगे। 

  • इसमें आपसे केवल 2 प्रश्न किए जाएंगे, जिसमें आपको पहले प्रश्न में एक डायग्राम, डेटा और एक टेबल दिया जाएगा। जिसके आधार पर आपको जवाब लिखना होगा। हालांकि, आपको इन उत्तरों को 150 शब्दों में देना होगा। 
  • दूसरे प्रश्न में आपको एक व्यूपॉइंट दिया जाएगा। जिसपर आपको अपना विचार रखना होगा। इसी के आधार पर आपको मार्क्स दिए जाएंगे। 

4. IELTS रीडिंग टेस्ट 

आपको IELTS रीडिंग टेस्ट के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। जिसमें 40 प्रश्न मिलेंगे, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा। वहीं, छात्रों द्वारा प्राप्त किए अंकों को IELTS बैंड स्केल में बदला जाता है। जिसमें 9 बैंड होते हैं। 

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

आप IELTS के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है। जैसे की:

  • आपको सबसे पहले एग्जाम मोड का चयन करना होगा। जहां आपको 5 विकल्प दिए जाएंगे, जिसे आपको सेलेक्ट करना होगा। 
  1. Computer-Delivered IELTS
  2. Computer-Delivered IELTS for UKVI
  3. Pen and Paper Based IELTS
  4. Pen and Paper Based IELTS for UKVI
  5. Life Skills
  • फिर आपको एग्जाम Module के विकल्प पर जाना होगा, जहां 2 ऑप्शन दिए गए हैं। 
  1. Academic
  2. General

लेकिन ये ऑप्शन आपको तब चुनना होगा, जब आप Computer-Delivered IELTS एग्जाम देना चाहते हैं। 

  • जिसके बाद आपको अपने सिटी को चुनना होगा। 
  • अगले स्टेप में आपको अपने एग्जाम डेट का चुनाव करना होगा। 
  • दूसरे स्टेप में आपको पर्सनल डिटेल्स, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स,डाक्यूमेंट्स अपलोड करना होगा, RO डिटेल्स और रिव्यु करना होगा। 
  • अंत में आपको अपने सीट को बुक करने के लिए फीस जमा करना होगा।

यदि आप एक ट्रस्टेड इमिग्रेशन कंपनी से IELTS के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहिए हैं, तो TCWW से संपर्क करें। 

IELTS एग्जाम के लिए बुक्स 

यहां IELTS एग्जाम की तैयारी करने के लिए कुछ बुक्स के नाम दिए गए हैं। जिसमें आपको एग्जाम से संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर मिलेंगे। 

इसके अलावा, आपको एग्जाम फॉर्मेट की भी जानकारी मिलेगी। आप इन किताबों को नजदीकी शॉप से ले सकते हैं। इन किताबों को आप ऑनलाइन भी ले सकते हैं। उन किताबों के नाम हैं:

  • Cambridge English, IELTS 12 Academic
  • Cambridge Vocabulary For IELTS
  • IELTS Gt Essays And Letters
  • Barron’s IELTS Practice Exams
  • Cambridge English, IELTS 12 General Training
1 आईईएलटीएस की फीस क्या है? 

IELTS की रजिस्ट्रेशन फीस17000 है। आप जितनी बार भी ये टेस्ट देंगे, आपको उतनी बार रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। 

2 आईईएलटीएस कितने साल की होती है?

IELTS की एग्जाम हर सेंटर पर एक महीने में 4 बार होती है। और IELTS द्वारा सभी टेस्ट में भाग लेने वाले लोगो को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। जिसकी मान्यता 2 साल तक वैलिड होता है। 

3 आईईएलटीएस की तैयारी कैसे की जाती है?

परीक्षण के फॉर्मेट को समझें 
अंग्रेजी बोलने का अभ्यास ज्यादा से ज्यादा करें। 

4 आईईएलटीएस कोर्स में कितने दिन लगते हैं?

IELTS की तैयारी के लिए आवश्यक समय 30 से 60 दिनों का हो सकता है। 

Upasana Singh

Upasana Singh

Upasana Singh is a content specialist at tc-ww.com. She has experience in writing on different topics related to lifestyle, education, immigration and travel.

Articles: 321

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *