Find a Job in Canada: जॉब पाने का ये है सबसे आसान तरीका 

ऐसा कई बार देखा गया है, कि कुछ लोग पढ़े-लिखे होने के बाद भी नौकरी पाने में असमर्थ होते हैं। जिसके पीछे का कारण है, सही जानकारी ना होना। और जब बात कनाडा में नौकरी की आती है, तो लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ जाती है। क्योंकि कनाडा किसी ड्रीम कंट्री से कम नहीं है। लेकिन कनाडा में नौकरी करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि आपको Canada Rules and Regulations की जानकारी प्राप्त करनी होगी। वहीं इस ब्लॉग में हम आपको Find a Job in Canada की कुछ टिप्स देंगे। जिससे नौकरी प्राप्त करने में आपको मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Job Opportunities in Canada: कनाडा में नौकरी के अवसर 

Find a Job in Canada का सबसे आसान तरीका 

यदि आप कनाडा में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो आपको कुछ तरीकों के बारे में जानना होगा। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताएंगे। जिससे आपको कनाडा में नौकरी पाने में आसानी होगी। नीचे दिए गए पंक्तियों को ध्यान से पढ़ें:

  1. आपको कनाडा में नौकरी पाने के लिए सबसे पहले एक रिज्यूमे बनाना होगा। 
  2. यदि आप एक अनुभवी व्यक्ति हैं, तो रिज्यूमे में आपको सभी कार्य अनुभव की जानकारी देनी होगी। 
  3. वहीं अगर आप एक फ्रेशर हैं, तो आपको खास ध्यान रखना होगा। 
  4. यदि आप किसी ऐसे को जानते हैं, जो कनाडा में काम कर रहे है। तो आप उनकी भी मदद ले सकते हैं। 
  5. यदि अपने कनाडा यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है, तो आपको वहां आसानी से नौकरी मिल सकती है। 
  6. आप कनाडा में आसानी से नौकरी पाने के लिए अलग-अलग भाषाओं को भी सीख सकते हैं। जिससे जल्दी नौकरी मिल सकती है। 
  7. आपको अपने अंग्रेजी भाषा पर अधिक ध्यान देना होगा। और किसी ऐसे क्षेत्र की जानकारी हासिल करनी होगी, जिसमें आसानी से नौकरी मिल सके।

आकर्षित रिज्यूमे बनाएं

देश और विदेश में नौकरी पाने का सबसे पहला कदम रिज्यूमे है। क्योंकि जब आप किसी भी कंपनी में काम करने की इच्छा रखते है। तो उसमें सबसे पहले रिज्यूमे की मांग होती है। जो आपके पुरे कार्य अनुभव को दर्शाता है। जब तक आपका रिज्यूमे सेलेक्ट नहीं होता है, तब तक नौकरी की कोई भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है। इसलिए रिज्यूमे का खास महत्व है। जिसमें आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि:

  1. आपको रिज्यूमे में काम से जुड़ी सभी जानकारी स्पष्ट रूप से लिखना चाहिए। 
  2. आपको रिज्यूमे में किसी भी सेंटेंस को अधिक बड़ा नहीं लिखना चाहिए। 
  3. यदि आप अपना रिज्यूमे ऑनलाइन किसी कंपनी में भेज रहे हैं, तो आप उसमें लिंक लगा सकते हैं। लेकिन अगर आप किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आपको उस रिज्यूमे में लिंक नहीं लगाना चाहिए। जिसके लिए आप आप दो अलग-अलग रिज्यूमे बना सकते हैं। 
  4. आपको अपने रिज्यूमे में किसी भड़कीले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आप ब्लैक या ब्लू रंग का उपयोग कर सकते हैं। 
  5. रिज्यूमे में सबसे पहले अपना नाम, फ़ोन नंबर, ईमेल आईडी लिखा चाहिए। 
  6. जिसके बाद आपको शिक्षा से जुड़ी जानकारी लिखनी चाहिए। 
  7. जिसके बाद आपको कार्य अनुभव और अपने कहां, और कबतक काम किया है।  जानकारी देनी होगी। 
  8. आपको अपने स्किल्स के बारे में भी लिखना होगा। जो आपका स्ट्रांग पॉइंट है। 
  9. यदि आप अलग-अलग भाषाओं का ज्ञान है, तो आपको वो भी लिखना होगा। जो आपके लिए प्लस पॉइंट हो सकता है। 
  10. आपको रिज्यूमे बनाने के लिए सही फ़ॉन्ट का चयन करना चाहिए।

Download Free Immigration and PR Guide PDF

इंटरव्यू देना का सही तरीका 

जब आप किसी प्रोफाइल में नौकरी ढूंढते हैं। तो उसमें सबसे पहले ये देखा जाता है, कि आप खुद को किस तरीके से रिप्रेजेंट कर रहे हैं। इसलिए आप जब भी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे कि:

  1. इंटरव्यू में कभी भी चटकीले रंग के कपड़े न पहनें। 
  2. इंटरव्यू में हमेशा अपना पैन और नोटबुक साथ ले जाएं, और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग करें। 
  3. इंटरव्यू रूम में प्रवेश करने से इजाजत जरूर मांगे।
  4. आपको अगर इंटरव्यू में किसी सवाल का जवाब नहीं आए, तो घबराये नहीं। 
  5. आपको इंटरव्यू में जाने से पहले उस कंपनी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए। ताकि पूछे जाने पर आप आसानी से जवाब दे सकें। 
  6. इंटरव्यू में आपको अपने स्किल्स के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। 
  7. आपको इंटरव्यू में बोलते समय अपने शब्दों पर ध्यान रखना चाहिए। 
  8. आपसे जब इंटरव्यू में कोई सवाल किया जाए, तब आपको ध्यान से सुनना चाहिए। जिसके बाद आपको सटीक जवाब देना चाहिए। कोशिश करें, अपने जवाबों को स्पष्ट रूप से समझा सकें। 
  9. जब इंटरव्यू में सभी सवाल-जवाब हो जाएं। और आपसे कुछ सवाल पूछने को कहा जाए, तो आपको अपने कार्य के बारे में सवाल पूछना चाहिए। जिससे आपकी कम्युनिकेशन कंपनी के अधिकारी से अच्छी होगी। 
  10. कनाडा में आप नौकरी क्यों करना चाहते हैं, ये सवाल आपसे जरूर पूछी जाएगी। जिसका आपको ऐसा जवाब देना होगा, जिससे इंटरव्यू अधिकारी अपने इम्प्रेस हो जाए। 

नौकरी के लिए आवेदन 

कनाडा में नौकरी प्राप्त करने के लिए आवेदन देना होगा। जिसके लिए नौकरी पोर्टल की जांच करनी होगी। जहां आपको नौकरी के कई विकल्प मिलेंगे। जिसमें आप अपने क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स भी सबमिट करना होगा। जैसे कि:

  1. आपको कार्य अनुभव प्रमाण पत्र देना होगा। 
  2. आपको शिक्षा से जुड़े सभी दस्तावेजों को भी सबमिट करना होगा। 
  3. आप कनाडा की कंपनी में क्यों काम करना चाहते हैं, इसकी जानकारी प्रदान करनी होगी। 
  4. पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट देना होगा। 
  5. बैंक स्टेटमेंट देना होगा। 
  6. कनाडा वर्क वीजा और पासपोर्ट देना होगा। 
  7. प्रमाण पत्र 
  8. स्थाई पता और वर्तमान पता 

कनाडा में नौकरी के विकल्प 

कनाडा में आपको कई अच्छे जॉब प्रोफाइल्स मिल जाएंगे। जिसमें आप बेहतरीन करियर बना सकते हैं। नीचे कुछ नौकरियों के विकल्प दिए गए हैं। जिसमें आप अप्लाई कर सकते हैं। 

  1. आप कनाडा में मेडिकल लाइन में काम करते हैं, जिसमें सर्जन की नौकरी शामिल है। 
  2. कनाडा में आप एक नर्स के रूप में भी काम कर सकते हैं। 
  3. कनाडा में ग्राफिक डिजाइनर की काफी मांग है। आप इसमें करियर बना सकते हैं। 
  4. कनाडा में एकाउंटेंट की भी अधिक मांग है। और कनाडा में आप एक एकाउंटेंट के रूप में काम करके अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। 
  5. कनाडा में एक ड्राइवर की भी काफी अच्छी सैलरी होती है। 
  6. इंजीनियरिंग में भी अच्छा करियर भविष्य बनाया जा सकता है। 

आप इन सभी सेक्टर के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। जिसमें आपको काफी अच्छी सैलरी मिल सकती है। यदि आप कनाडा में बिजनेस भी करना चाहते हैं। तो ये भी अच्छा विकल्प है। 

इसे जरूर पड़ें: Canada Job Portal : यहां पाएं एक से बढ़कर एक नौकरी के विकल्प

अधिक जानकारी के लिए फॉर्म भरें

    Download Free Canada PR Guide








    FAQ

    1. क्या कनाडा में सबसे ज्यादा लोग किस सेक्टर में नौकरी करना चाहते हैं?

    कनाडा में अधिकार युवा सिविल इंजीनियरिंग सेक्टर का चुनाव करते हैं। क्योंकि इसमें काफी अच्छा पैसा है। 

    2. कनाडा में कौन-कौन सी नौकरी लोकप्रिय है?

    कनाडा में कैसे ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें लोग अपना करियर बनाना चाहते हैं। जैसे कि:
    1 health care
    2 Technology 
    3 Financial 
    4 Educational
    ये सभी क्षेत्र में काम करना, आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

    Upasana Singh

    Upasana Singh

    Upasana Singh is a content specialist at tc-ww.com. She has experience in writing on different topics related to lifestyle, education, immigration and travel.

    Articles: 85

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *