IELTS Course Fee: कोर्स से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करें 

विदेश जाने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। और कई नियमों का पालन भी करना पड़ता है। क्योंकि सरकार द्वारा विदेश जाने के लिए कुछ कानून बनाए गए हैं। जिसको सख्ती से फॉलो किया जाता है। आईईएलटीएस एग्जाम भी इसी नियम में शामिल है। सबसे पहले आपको IELTS kya hai ये जानना होगा। जिसके बाद आपको इसकी तैयारी करनी होगी। वहीं, इस ब्लॉग में IELTS Course Fee के बारे में हम आपको जानकारी देंगे। 

इसे जानिए: IELTS और PTE में अंतर? difference between IELTS and PTE in hindi

IELTS कोर्स क्या है?

IELTS कोर्स आपको विदेश जाने के लिए अनुमति प्रदान करती है। इस एग्जाम से यह साबित होता है, कि आप अंग्रेजी भाषा बोलने और समझने में सक्षम हैं। जब आप विदेश में नौकरी या पढ़ाई करने जाते हैं, तब आईईएलटीएस एग्जाम से प्राप्त किए गए स्कोर की जरूरत पड़ती है।

IELTS एग्जाम रीडिंग, लिसनिंग, स्पीकिंग और राइटिंग पर केंद्रित है। इसलिए आपको इस एग्जाम की तैयारी करनी होगी। जिसके लिए IELTS Course Fee भी देनी होगी। 

IELTS के दो प्रकार 

IELTS एग्जाम के दो प्रकार होते हैं। एक अकादमिक और दूसरा जनरल पर्पस एग्जाम। यदि आप विदेश में अध्ययन करने जाना चाहते हैं। तो आपको अकादमिक आईईएलटीएस परीक्षा देना होगा। वहीं अगर आप नौकरी के उद्देश्य से जाना चाहते हैं, तो जनरल पर्पस एग्जाम देना होगा। इस एग्जाम के लिए आपको कुल समय 2 घंटे और 45 मिनट की दी जाएगी।

ये एग्जाम हर महीने में 4 बार आयोजित की जाती है। यानि कि हर साल आईईएलटीएस एग्जाम 48 बार ली जाती है। इसलिए आप अपने सुविधा के अनुसार एग्जाम देने की तारिख तय कर सकते हैं। 

आईईएलटीएस एग्जाम के निर्धारित समय 

आईईएलटीएस एग्जाम के सभी सेंटर पर महीने में 4 बार परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसमें पास करने वाले छात्रों को IELTS सर्टिफिकेट दी जाती है। जिसकी मान्यता 2 साल की होती है। यह परीक्षा मुख्य कुछ देशों के अधिक महत्वपूर्ण है। जैसे कि:

  1. कनाडा
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. आयरलैंड
  4. USA
  5. UK 
  6. न्यूजीलैंड

हालांकि, आपको अन्य देशों के लिए भी आईईएलटीएस एग्जाम देंगे होंगे। विदेश जाने के लिए दो सबसे लोकप्रिय परीक्षा हैं, एक IELTS और दूसरा TOEFL एग्जाम। 

IELTS एग्जाम योग्यता 

यदि आप IELTS एग्जाम देना चाहिए हैं, तो योग्यताओं को पूरा करना होगा। नीचे हमने कुछ योग्यता के बारे में जानकारी दी है, जिनके नाम हैं:

  1. आपकी उम्र 16 साल से अधिक होनी चाहिए। 
  2. आपको फर्राटेदार इंग्लिश बोलना आना चाहिए।
  3. आपकी जनरल नॉलेज अच्छी होनी चाहिए।
  4. आपकी राइटिंग भी अच्छी होनी चाहिए, ताकि आपका लिखा सभी लोग आसानी से पढ़ सकें। 
  5. आपको विदेशी एक्सेंट में बोलना और समझना आना चाहिए। 

यदि आपके पास यह सभी योग्यता है, तो आप आसानी से IELTS एग्जाम पास कर सकते हैं। 

Download Free Immigration and PR Guide PDF

IELTS Course Fee कितनी होती है?

यदि आप IELTS एग्जाम देना चाहते हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन फीस INR 14,700 देना होगा। जिसके बाद आपको एग्जाम की तारीख और सेंटर की जानकारी प्राप्त होगी। हालांकि, भारत में दो इंस्टिट्यूट हैं। जिसके नाम हैं, आईडीपी और ब्रिटिश काउंसिल। जिसके लिए आपको इन वेबसाइट पर जाकर आईईएलटीएस के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 

IELTS एग्जाम फॉर्मेट 

IELTS परीक्षा में प्रश्न के अलग-अलग फॉर्मेट दिए गए हैं। जिसके लिए समय भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जैसे कि:

एग्जाम के प्रकार एग्जाम के समय 
बोलना (Speak)11 से 15 मिनट 
लिखना (Write)60 मिनट 
पढ़ना (Reading)60 मिनट 
सुनना (Hear)40 मिनट 

IELTS बुक 

आपको IELTS एग्जाम की तैयारी के लिए पढ़ना सबसे जरूरी है। जिसके लिए योग्य किताब होना जरूरी है। इसलिए हमने निचे कुछ किताबों के नाम दिए हुए हैं, जिनको पढ़ सकते हैं। 

  1. IELTS Gt Essays And Letters
  2. Cambridge Vocabulary For IELTS
  3. R*barron’s IELTS Practice Exams
  4. Cambridge English, IELTS 12 Academic With Answers
  5. Cambridge English, IELTS 12 General Training With Answers

इसे पढ़ें:  Find a Job in Canada: जॉब पाने का ये है सबसे आसान तरीका 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

    Download Free Canada PR Guide








    FAQ

    1. IELTS एग्जाम देने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

    यदि आपको IELTS एग्जाम देना है, तो आपकी उम्र 16 साल से अधिक होनी चाहिए। 

    2. IELTS एग्जाम में कितने सेक्शन होते हैं?

    आईईएलटीएस एग्जाम में चार सेक्शन होते हैं। जिनके नाम हैं:
    1 सुनना 
    2 बोलना 
    3 पढ़ना 
    4 लिखना 

    3. यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने के लिए कितने आईईएलटीएस  बैंड की आवश्यकता होती है?

    यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने के लिए 6 या उससे अधिक स्कोर की जरूरत होती है। 

    4. 12वीं करने के बाद अमेरिका जाने के लिए कितने बैंड की जरूरत पड़ती है?

    यदि आप 12वीं के बाद अमेरिका जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कम से कम 6.5 बैंड जाने की आवश्यकता होगी। 

    Upasana Singh

    Upasana Singh

    Upasana Singh is a content specialist at tc-ww.com. She has experience in writing on different topics related to lifestyle, education, immigration and travel.

    Articles: 85

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *