विदेश में पढ़ाई के बाद वर्क परमिट कैसे मिलेगा ?

इंडिया के स्टूडेंट्स का सपना होता है कि वह विदेश में पढ़ाई करने के बाद वहीं या दूसरे देश में जाॅब करें | अगर आप अमेरिका, कनाडा या यूरोप के किसी देश में स्टडी कर रहे हैं और वर्क परमिट हासिल करना चाहते हैं | तो इसके साथ ही आपको ये जानना जरुरी है कि, विदेश में पढ़ाई के बाद वर्क परमिट कैसे मिलेगा | हालांकि, यह रास्ता आपके लिए आसान नहीं होगा | इसके लिए आपको वर्क परमिट की पूरी जानकारी के साथ मेहनत भी करना होगा |

वहीं, इसके बाद वीजा और वर्क परमिट मिलने में काफी समय व पैसा लग सकता है | पासपोर्ट तो किसी भी दूसरे देश में जाने के लिए एक बुनियादी जरुरत होती ही है | इसके साथ-साथ हो सकता है आपको बहुत सारे और डाॅक्यूमेंट जैसे मेडिकल रिपोर्ट, पुलिस रिपोर्ट आदि भी जमा करना पड़ेगा | अगर आप किसी दूसरे देश के लिए वर्क वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं | तो पहले वहां जाॅब लेना जरुरी है | हालांकि, विदेश में काम करने के योग्य होने के लिए आवेदक के पास मेजबान देश के नियोक्ता का रोजगार पत्र होना चाहिए |

आप टूरिस्ट या बिजनेस वीजा पर रोजगार नहीं ले सकते हैं | वहीं, अगर आप दूसरे देशों में पढ़ाई करने जाना चाहते हैं जैसे कनाडा में तो सबसे पहले आपको ये जानना बेहद जरुरी है कि कनाडा में पढ़ना फायदेमंद क्यों है |


इसे पढ़ें: कनाडा में easily कैसे बस जाते हैं लोग, क्या है सिटिजनशिप के नियम

चलिए बताते हैं विदेश में कैसे वर्क परमिट वीजा ले सकते हैं 

1. आपको वर्क परमिट की जरुरत क्यों है 

वर्क परमिट, जिसे वर्क वीजा के रुप में भी जाना जाता है | उस देश की सरकार द्वारा अधिकृत एक दस्तावेज है जिसमें एक छात्र काम करना चाहता है | यह वीजा छात्रों को वहां पर रहने और कार्य करने की अनुमति देता है | वर्क परमिट के लिए अप्लाई करने से पहले अपने आप से पूछें कि तुम्हें दूसरे देश में जाॅब करने की जरुरत क्यों है | क्या आप कार्य करने में सक्षम हैं और जिस देश में आप जाॅब करना चाहते हैं, क्या वह देश प्रवासियों को जाॅब देता है |

2. कैसे मिलेगा वर्क परमिट

किसी भी देश में काम करने के लिए सबसे अहम जरुरत वर्क परमिट या वर्क वीजा की होती है | बिना वर्क वीजा या वर्क परमिट के आप वहां काम नहीं कर सकते हैं | दरअसल, ऐसा करना कानूनी अपराध होता है | वर्क परमिट दो तरह के होते हैं | ओपन वर्क परमिट और एम्पलाॅयर स्पेसिफिक वर्क परमिट | ओपन वर्क परमिट पर जाने वाले इमीग्रेंट किसी भी नियोक्ता के लिए काम कर सकते हैं |

ओपन वर्क परमिट अक्सर उस देश में स्टडी परमिट पर पढ़ाई कर चुके स्टूडेंट्स और उस देश में पीआर पर रह रहे इमीग्रेंट्स के आश्रितों को दिया जाता है | एम्पलाॅयर स्पेसिफिक वर्क परमिट आपको किसी विशेष नियोक्ता के साथ काम करने के लिए ही दिया जाता है | इसमें आपके नियोक्ता का नाम, आपके काम करने की अवधि और स्थान का उल्लेख रहता है |

3. जाॅब ढूंढने से शुरुआत करें

जाॅब के लिए आवेदन करने का पहला और सबसे चुनौतीपूर्ण काम ऐसी जाॅब प्रोफाइल ढूंढना है | जिनके लिए आप अप्लाई कर सकें | ये आपकी स्किल, अनुभव, इच्छा व आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है | साथ ही यह काम कठिन इसलिए है क्योंकि ऐसी कोई एक वेबसाइट नहीं है जो आपको आपकी जरुरतों के हिसाब से जाॅब दे | आपको अपने नेटवर्क व नाॅलेज की बदौलत उसे खुद ढूंढना पड़ेगा | 

4. जाॅब के लिए अप्लाई करें 

जाॅब ढूढ़ने के बाद आपको उस नौकरी के लिए अप्लाई करना होगा | विदेश में नौकरी के लिए अप्लाई करने के लिए आपको जिस चैनल से नौकरी के बारे में पता लगा है वह महत्वपूर्ण होता है | जैसे आपको एक जाॅब फेयर से अमेरिका में किसी नौकरी के बारे में पता लगा है तो सबसे सही यही होगा कि आप उस नौकरी के लिए जाॅब फेयर में ही अप्लाई कर दें | इसी तरह से अगर आपको ऑनलाइन उस जाॅब के बारे में पता लगा है तो आप वहां से उस नौकरी के बारे में अच्छे से पढ़ें व ऑनलाइन ही अप्लाई कर दें |

5. अप्लाई करें

अगर आपको नौकरी मिल गई है तो आपका काम यहीं खत्म नहीं होता है | इसके बाद वीजा और वर्क परमिट मिलने में काफी समय व पैसा लग सकता है | पासपोर्ट तो किसी भी दूसरे देश में जाने के लिए एक बुनियादी जरुरत होती ही है | इसके साथ-साथ हो सकता है आपको बहुत सारे और डाॅक्यूमेंट जैसे मेडिकल रिपोर्ट, पुलिस रिपोर्ट आदि भी जमा करना पड़ेगा | इसीलिए यह भी बहुत जरुरी हो जाता है कि, आपको पूरे वीजा प्रोसेस की व जरुरी कागजात के बारे में अच्छे से जानकारी हो |

वीजा प्रोसेस के बारें में पूरी जानकारी अधिकतर उस देश की एम्बेसी की वेबसाइट से मिल जाती है | आपको बता दें, आप वहां से पढ़ सकते हैं या आप एम्बेसी में जा कर पता कर सकते हैं | अगर आपको जाॅब किसी एजेंसी के द्वारा मिलती है तो आपकी वर्क परमिट लेने में यह एजेन्सियां मदद कर सकती हैं | हो सकता है यह इसके लिए आपसे थोड़ा ज्यादा पैसा चार्ज करें लेकिन इसका फायदा यह होता है कि आप ऑफिसों के चक्कर काटने से बच जाते हैं | 

6. वर्क परमिट प्राप्त करने की आवश्यक योग्यताएं

आपको यह साबित करना होगा कि वर्क परमिट की अवधि समाप्त होते ही आप उस देश को छोड़ देंगे | 

यह प्रमाण देना होगा कि आपके पास खुद का और आपके परिवार का खर्च उठाने और उस देश से वापस जाने के लिए पर्याप्त फंड है | 

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जो यह साबित करे कि आप किसी आपराधिक गतिविधि में लिप्त नहीं पाए गए हैं और आप उस देश की सुरक्षा के लिए खतरा साबित नहीं होंगे |

मेडिकल एग्जामिनेशन सर्टिफिकेट जो यह साबित करता हो कि आप उस देश में रहने के लिए पूरी तरह स्वस्थ हैं | 


और पढ़ें: कनाडा में लोगों को क्यों जाना चाहिए, जानें कनाडा शिफ्ट होने के फायदे



Shruti Suman

Shruti Suman

Articles: 818

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *